फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी को उपमंडल बनाने की मांग तेज, लोगों ने बैठक कर उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी जतिंदर बख्शी ने कहा कि पौनी क्षेत्र में उपमंडल बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वे इलाके के समग्र विकास के लिए इस मांग को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने संबंधित विभाग से अपील करते हुए कहा कि पौनी ब्लॉक को जल्द से जल्द उपमंडल का दर्जा दिया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक मिल सकें और विकास कार्यों में तेजी आए। बैठक में मौजूद अजीत राम, अजय सेठ, विकास गंडोत्रा, सुनील शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी एकजुट होकर इस मांग का समर्थन किया और कहा कि उपमंडल बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें