फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीआईजी ने जांची रनसू शिवखोड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी/रियासी। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने शिवखोड़ी रनसू का दौरा किया। इसके अलावा पौनी में पुलिस, विशेष अभियान दल (एसओजी) और सीआरपीएफ इकाइयों की सुरक्षा समीक्षा की। डीआईजी ने शिवखोड़ी यात्रा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए किए गए समग्र सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा की। उन्होंने प्रमुख तैनाती स्थलों का निरीक्षण किया और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने शिवखोड़ी में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की और उनके अनुभव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करते हुए तीर्थयात्री-अनुकूल वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग पॉइंट, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, यात्रा पर्ची काउंटर, कंडा मोड़ और झंडी मोड़ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर अधिकारियों को सतर्क रहने, विभिन्न एजेंसियों के बीच सुचारु समन्वय सुनिश्चित करने और उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। सभी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी प्रणालियों के प्रभावी उपयोग, उचित जांच तंत्र और भीड़ प्रबंधन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें