फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में रैली निकालकर नशे के खिलाफ जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत रियासी कैंपस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ जो मुख्य बाजार से तहसील कार्यालय तक पहुंची। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

आज युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। यदि समय रहते युवा वर्ग को सही दिशा न दी जाए तो समाज पर गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आसपास यदि कोई व्यक्ति नशे की गतिविधियों में शामिल दिखाई दे तो जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

रैली के दौरान छात्रों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ युवा, मजबूत समाज और नशे को कहो ना जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा नशा तस्करों और नशा बेचने वालों की संपत्तियां जब्त किए जाने की कार्रवाई का भी समर्थन किया। उनका कहना था कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से नशे के कारोबार में शामिल लोगों में भय पैदा होगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें