फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में बंदरों का बढ़ रहा है आतंक, सीनियर सिटीजन फोरम ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। सीनियर सिटीजन फोरम की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। फोरम के सदस्यों ने बताया कि पहले गांवों में बंदरों की संख्या बहुत कम थी लेकिन अब शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या तेजी से बढ़ गई है। इससे आम जनजीवन, विशेषकर किसानों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वे खेतों में फसल तो लगाते हैं लेकिन बंदर फसल उगने से पहले ही उसे नष्ट कर देते हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सदस्यों ने यह भी कहा कि अब बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वे इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
वहीं बैठक के दौरान जिला आयुक्त से अपील की गई कि जिन लोगों के बंदूक लाइसेंस का नवीनीकरण लंबित है, उस पर शीघ्र विचार किया जाए और उचित जांच के बाद लाइसेंस नवीनीकृत किए जाएं, ताकि लोग अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर पूर्व जोनल एजुकेशन ऑफिसर जतिंदर बख्शी, पूर्व स्वास्थ्य कर्मचारी नसीब सिंह, पूर्व सोशल वेलफेयर अधिकारी रोमेश वर्मा, पूर्व ग्राम सेवक हुकम चंद, मोती राम, वीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें