फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्य बाजार की सफाई व्यवस्था बेहाल, शुल्क देने के बावजूद गंदगी से परेशान दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बाजार में जगह-जगह गंदगी के ढेर होने से दुकानदारों और लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों का आरोप है कि नियमित सफाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

दुकानदार अनिल सोलन, विमल देयोड़ा और अर्जुन केसर ने बताया कि वे समय पर शुल्क जमा करते हैं लेकिन कई दिनों से बाजार में सफाई नहीं हुई है। इससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि जब इस बारे में कर्मचारियों से पूछा जाता है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। गर्मी के मौसम में कूड़ेदानों में जमा कचरे से बदबू फैल रही है। इससे डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर अर्जुन राम पाल ने बताया कि सफाई पर जितना खर्च आता है उसका आधा भी शुल्क के रूप में एकत्र नहीं हो पाता। कुछ दुकानदार शुल्क नहीं दे रहे हैं जिनकी सूची तैयार कर तहसीलदार को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द दुकानदारों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें