फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माड़ी नाला से मता तक बिना अनुमति दौड़े रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत माड़ी नाला से मता तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही 13 किलोमीटर सड़क पर बिना अनुमति यात्री वाहन दौड़ रहे हैं। लोगों के अनुसार निर्माणाधीन मार्ग पर दो ऑटो और एक अन्य वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम सवारियां ले जा रहे हैं। यही नहीं, वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। प्रति सवारी करीब 100 रुपये किराया वसूला जा रहा है। निर्माण कार्य के बीच कई स्थानों पर मार्ग संकरा होने के कारण हादसे का डर सता रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से निर्माणाधीन सड़क पर बिना अनुमति चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन अधिशाषी अभियंता अंकुश ने बताया कि सड़क के शुरुआती हिस्से में चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें