पौनी। ब्लॉक में धूमधाम से होली मनाई गई। बच्चों व युवाओं ने जमकर रंग फेंका। सुबह से ही बाजार और मोहल्लों में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और संगीत के साथ होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर त्योहार का आनंद लिया। स्थानीय अजय सेठ व विमल शर्मा ने बताया कि होली का पर्व भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। भांबला, भारख व रनसु में भी जश्न का माहौल बना रहा। संवाद