फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी न होने से जानवरों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत कोठियां के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और कर्मचारियों को चहारदीवारी न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बा परिसर में कुत्ते, पशु और जहरीले जीव-जंतु तक आ जाते हैं जिससे मरीजों व स्टाफ की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यदि कमरे बंद न हो तो जानवर केंद्र के भीतर तक घुस जाते हैं। पूर्व सरपंच नीलम शर्मा ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया लेकिन चहारदीवारी नहीं बनाई। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी अशरफ कूचे ने बताया कि उच्च अधिकारियों को समस्या के बारे में बता दिया है। जल्द ही चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें