फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोअर मता में स्कूल निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक ठाकरा कोट के लोअर मता क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल की नई इमारत के निर्माण को लेकर लोगों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, उसके दोनों ओर नाला बहता है और बरसात में पानी उफान पर होता है।
विज्ञापन

यदि इस स्थान पर स्कूल की इमारत बनाई गई तो बच्चों को नाला पार करने में दिक्कत होगी और अलग से पुल निर्माण की जरूरत पड़ेगी, जिससे सुरक्षा का खतरा बना रहेगा। पंकज सिंह ने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण के पक्ष में है लेकिन नाले के बीच बनाने के बजाय सुरक्षित स्थान पर बनाया जाए। पूर्व नायब सरपंच राकेश कुमार ने मांग की कि उचित और सुरक्षित जगह का चयन किया जाए, ताकि भविष्य में बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जोनल अधिकारी द्वारका नाथ ने बताया कि मामले को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है। जब तक विवाद का समाधान नहीं हो जाता तब तक निर्माण कार्य पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें