फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाैनी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पीएमश्री राजकीय हाई स्कूल पौनी की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली को हेडमास्टर मंजीत सिंह ने रवाना किया। यह अप्पर बाजार से होते हुए बढचा गांव तक निकाली गई। छात्राओं ने खुशबू फूलों में बच्चे स्कूलों में और पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया जैसे नारों से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। अध्यापक राज कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। माैके पर शिक्षक केवल कृष्ण, अश्वनी कुमार, ईशान गंडोत्रा, शाम पॉल शर्मा, स्मृति शर्मा, मीनाक्षी और नसरीन अख्तर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें