फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटॉप विंटर बोनांजा में आज नूरा सिस्टर और संग्राम हांजरा भरेंगे जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटाॅप की हसीन वादियों में वर्ष 2023 को अलविदा करने के लिए पर्यटन विभाग और पीडीए के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस बार भी पटनीटाॅप विंटर बोनांजा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मशहूर गायक नूरा सिस्टर व संग्राम हांजरा पटनीटाॅप की वादियों में अपनी प्रस्तुति देंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी पटनीटाॅप के पडोरा के पास ग्राउंड पर इसका आयोजन किया गया है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पटनीटाॅप में जहां विभिन्न तरह के स्टाल लगाए जाएंगे, वहीं एडवेंचर एक्टीविटी भी की जाएगी। दोपहर बाद पटनीटाॅप की वादियों में स्थानीय गायक अपनी आवाज से वहां पर पहुंचे सैलानियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। पटनीटाॅप में वर्ष 2023 को अलविदा करने के लिए लिए शाम को नूरा सिस्टर और संग्राम हांजरा भी अपने गानों से सैलानियों के बीच जोश भरेंगे।
उधर दूसरी और इस स्थल पर देश के कौने कौने से सैलानी पहुंच चुके हैं। कई सैलानी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पटनीटाॅप की वादियों में पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें वहां की कुदरती जलवायु लुभा रही है।
विज्ञापन

-
हिमपात न होने से सैलानियों में मायूसी छाई
जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटाप में हिमपात न होने से सैलानी मायूस दिखे। पटनीटाॅप में इस सीजन में अभी तक मौसम के मिजाज में बदलाव के बाद भी हिमपात नही हो पाया है, जिससे पटनीटाॅप के कारोबार पर भी असर पड़ा है। पटनीटाॅप में होटलों की बुकिंग ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही फुल हो जाती थीं लेकिन इस बार होटलों में वैसी रौनक नही दिखी जैसी पिछले वर्ष देखने को मिली थी। कारोबारियों के मुताबिक ताजा हिमपात न होने का असर पटनीटाॅप पर पड़ा है। कई सैलानी हिमपात वाले स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं और कई सैलानी उनसे भी हिमपात संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं। उधर पटनीटाॅप में पहुंचे सैलानी देशबंधु, विक्रम सिंह ने कहा कि यदि पटनीटाॅप में हिमपात हुआ होता तो यहां पर ठहरने का आनंद ही अलग था, पटनीटाॅप की वादियां भी ताजा हिमपात के इंतजार में हैं जिससे यह स्थल सफेद चादर में रंग सके। हिमपात न होने से इस वर्ष सैलानियों में मायूसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें