कटड़ा। नववर्ष के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। शनिवार को भक्त जयकारे लगाते हुए मां के दरबार की ओर बढ़ते रहे। मौसम साफ रहने के चलते कटड़ा व सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा शनिवार को दिनभर जारी रही।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम सात बजे तक 26,500 भक्तों ने पंजीकरण करवा कर मां के दरबार में नमन किया। शनिवार को शाम सात बजे तक नववर्ष के आगमन पर 28600 भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे, जबकि कक्ष बंद होने में अभी समय शेष था। नववर्ष के आगमन पर भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।