फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पार्किंग की समस्या विकराल, वाहन रोज लग रहे अस्पताल परिसर के बाहर

Tue, 09 Apr 2024 03:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी में पार्किंग की समस्या से अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बीचोबीच बने जीएमसी अस्पताल में लोगों को पार्किंग की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पार्किंग की समस्या से अस्पताल स्टाफ व डॉक्टर भी परेशान हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने परिसर में मल्टीप्लेक्स पार्किंग बनाने की योजना बनाई थी। ताकि अस्पताल में आ रही पार्किंग की समस्या दूर हो सके। मगर अब तक यह सिरे नहीं चढ़ पाई है।
मौजूदा समय में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से अस्पताल परिसर में 200 बेड की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। इमरजेंसी की ओर जाने वाले रास्ते में भी वाहन खड़े करने की जगह न मिलने से दोपहिया वाहन चालक वाहनों को लगाकर चले जाते हैं। इस कारण अगर इमरजेंसी में कहीं बाहर से मरीज को लेकर कोई एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है तो उसे भी इमरजेंसी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर वाहन लगाने को मजबूर लोग:जीएमसी में अपने मरीज को लेकर आने वाले लोगों को कई बार परिसर में वाहन खड़ा करने की जगह न मिलने के कारण लोग अपने वाहनों को अस्पताल के बाहर ही खड़ा कर रहे हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस बाहर खड़े वाहनों के चालान तक काट देती है। लोगों का कहना है सबसे पहले पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए थी। जीएमसी में मरीजों को इधर से उधर ले जाने के लिए पांच से छह एंबुलेंस हैं। मगर जहां पर एंबुलेंस खड़े करने की जगह है वहां पर लोग कई बार जगह खाली होने पर अपने वाहनों को लगाकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने परिसर में आ रही पार्किंग की समस्या को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से एक पार्किंग को लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। ताकि अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या को दूर किया जा सके। जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए कोई न कोई प्रयास किया जाएगा।
-मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल
जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें