फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हत्याकांड से सहमे लोग, पंचायत स्तर पर घरेलू मसले सुलझाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत लद्दा के पूर्व सरपंच ने कहा, ऐसा अपराध दोबारा न हो, लोगो को जागरूक किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पंचायत लद्दा में हुई रवि कुमार की निर्मम हत्या से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। इससे पहले ऐसी वारदात कभी नहीं हुई। घटना के बाद अलग-अलग वार्डों में अब पंचायत स्तर पर बैठकर छोटे-मोटे घरेलू मसले सुलझाए जाएंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि ऐसा अपराध दोबारा न हो।
पंचायत लद्दा के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह मन्हास ने कहा कि इस तरह की पहली वारदात हुई है और ग्रामीण सहमे हुए हैं। आगे इस तरह की घटना फिर से ना हो, इसको लेकर पंचायत स्तर पर वार्डों में बैठक की जाएगी और लोगों को घरेलू मसलों को हल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि जो भी मसले हैं उन्हें पंचायत स्तर पर निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हुई वारदात आने वाली नई पीढ़ी के लिए सही संदेश नहीं है। अगले कुछ दिनों में बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा। लोगों के साथ बैठक कर, जो भी घरेलू मसले होंगे उन्हें सुलझाने का पूरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें