किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले में पकल डुल पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत एक कर्मचारी मरुसूधर नदी में गिर गया, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार लापता कर्मचारी रोशन लाल निवासी दच्छन डंगडीरू क्षेत्र में काम कर रहा था तो वह अचानक नदी में गिर गया। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। संवाद