किश्तवाड़। शिकायतें मिलने के बाद एडीसी किश्तवाड़ किशोर सिंह कटोच ने सभी खंड विकास विभाग के अधिकारियों को सामग्री का भुगतान न करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यालय में विभिन्न स्थानों से कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें नकली विक्रेताओं के माध्यम से सामग्री उपलब्ध करवा कर लाखों रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इस कारण यह आदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में वाड़वन में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया हुआ है और एंटी क्रप्शन ब्यूरो की ओर से जांच जारी है। इन शिकायंतों पर जांच होनी चाहिए। जिस पर एसीडी किश्तवाड़ ने बीडीओ और जूनियर इंजीनियरों की टीमें गठित कर एक अन्य आदेश निकाला है जिसमें टीम विक्रेताओं की जांच करेगी समिति को 28 जनवरी तक या उससे पहले अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।