उधमपुर। नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने अफीम-पोस्त की खेती करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चिनैनी तहसील के चरत गांव में टीम ने छापा मारा। जीत सिंह निवासी चरत को अफीम/पोस्त की खेती करते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया। लगभग 15 मरले जमीन पर अफीम की खेती की गई थी। पूरी फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद