फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑनलाइन बाजार की मार और सरकारी अनदेखी से व्यापारी मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिवखोड़ी मार्ग पर पौनी मुख्य बाजार को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग
विज्ञापन

पौनी। रियासी जिले के पौनी मुख्य बाजार के दुकानदारों ने व्यापार में लगातार आ रही गिरावट और सरकारी उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि एक ओर ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन ने कारोबार को कम कर दिया है, वहीं दूसरी ओर शिवखोड़ी जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का ठहराव न होना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है।

उनकी रोटी का एकमात्र सहारा शिवखोड़ी की यात्रा है। अगर भक्तों को यहां रोकना है तो सुंदर पार्क व स्विमिंग पूल बनाया जाए, जिससे रोजगार बढ़ेगा। दुकानदारों के अनुसार कपड़ों से लेकर घरेलू सामान तक लोग अब ऑनलाइन मंगवाने लगे हैं, जिससे स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या न के बराबर रह गई है। विमल शर्मा और अर्जुन केसर ने बताया कि मुख्य बाजार से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन पार्किंग स्टैंड और सार्वजनिक सुविधाओं के अभाव में कोई भी गाड़ी नहीं रुकती। उन्होंने मांग की कि सरकार यहां यात्रियों के विश्राम के लिए पार्क और बुनियादी सुविधाएं विकसित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्राकृतिक सुंदरता का हवाला देते हुए सरकार को सुझाव दिए कि क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। अनिल सोलन ने बताया कि माड़ी नाला में शुद्ध जल की धारा बहती है। यहां स्विमिंग पूल और पिकनिक स्पॉट बनाकर यात्रियों को आकर्षित किया जा सकता है। ऊंचे पहाड़ों और शांत वातावरण को पर्यटन के नक्शे पर लाने से श्रद्धालुओं का ठहराव हो सकता है। विक्की शर्मा ने कहा कि नौकरियां न होने के कारण शिक्षित युवा दुकानें खोलकर बैठे हैं, लेकिन ग्राहक न होने से वे कर्ज में डूब रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें