फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी से खूनी वारदात तक: वीडीजी सदस्यों में विवाद के बाद चली गोलियां, उधमपुर में एक की मौत, साथी गंभीर घायल

Fri, 14 Aug 2026 03:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर के पंचैरी इलाके में वीडीजी सदस्यों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई जिसमें बलदेव सिंह की मौत हो गई और रोमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पंचैरी इलाके में शुक्रवार को विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। घटना में एक वीडीजी सदस्य की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


वीडीजी सदस्य डम्नोट पुलिस पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि ससरी डम्नोट निवासी सुरजीत सिंह ने गुस्से में अपने साथियों पर गोली चला दी।

फायरिंग में बलदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें