फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 200 फुट गहरी खाई में गिरी ईको वैन, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के मजोड़ी इलाके में सोमवार रात को एक ईको वैन 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह (32) पुत्र सुदेश सिंह निवासी जखेड़ गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह रविवार रात को ईको वाहन (जेके14एल 1472) में रामनगर से बसंतगढ़ की ओर जा रहा था। रात 11 बजे जब वह मजोड़ी इलाके में पहुंचा तो अचानक एक तीखा मोड़ आने पर वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बारे में सूचना मिलते ही मजोड़ी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए रामनगर उपजिला अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद चालक का शव परिजन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अकेला कमाने वाला था रणजीत सिंह, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला रणजीत सिंह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। मृतक के ताया के बेटे एवं पूर्व बीडीसी लाटी मरोठी के अध्यक्ष दर्शन कुमार ने बताया कि परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी रणजीत सिंह के कंधों पर ही थी। पूरे परिवार का वह ही एकमात्र सहारा था। मृतक के घर पर बुजुर्ग मां-बाप के अलावा पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चों की आयु 10 वर्ष से कम है। वह खेती-बाड़ी के साथ प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें