फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा । धर्मनगरी से तीन किलोमीटर दूर नरायणा अस्पताल मार्ग पर नंगल के पास वीरवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को साैंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नीले रंग की पल्सर बाइक (जेके02ऐएक्स-4284) पर सवार होकर गुरु प्रसाद बाली पुत्र सोम राज बाली निवासी अघार बल्लियां जिला रियासी और धीरज शर्मा पुत्र मुलख राज निवासी बिलावर, जिला कठुआ नरायणा अस्पताल से कटड़ा की ओर आ रहे थे कि विपरीत दिशा से एक अज्ञात वाहन आया जिसने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने दोनों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गुरु प्रसाद बाली को मृत घोषित कर दिया। घायल धीरज शर्मा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें