फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिजली के खंभे में उतरे करंट से एक व्यक्ति की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
उधमपुर के जड़सरकोट में करंट लगने से मारे गए उत्तम सिंह की पत्नी जीएमसी शवगृह के बाहर विलाप करती
विज्ञापन
- मृतक के परिजन ने हादसे के लिए बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार, विभाग ने किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जड़सरकोट गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की शनिवार को बिजली के खंभे से लगे करंट से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान उत्तम सिंह (45) पुत्र चंदु राम निवासी वार्ड नंबर चार जड़सरकोट उधमपुर के रूप में हुई है।
घायलों की पहचान सोहन सिंह पुत्र कपूर सिंह, अजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय चैन सिंह, दो निवासी जस्सर कोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक तीनों खेत में फसल की कटाई का काम करने पहुंचे थे जहां बिजली के खंभे के साथ छू गए। इस पर तीनों को जोरदार करंट का झटका लगा और तीनों अचेत हो गए। यह हादसा सुबह लगभग 10 बजे पेश आया। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उत्तम सिंह को मृत लाया घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। उत्तम सिंह कटड़ा में भवन मार्ग पर पौनी चालक का काम करता था। वह इस समय घर में फसल की कटाई करने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन

जीएमसी में पहुंचे मृतक के परिजन व अन्य पीड़ितों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली के खंभों पर लगे तार इतने नीचे हैं कि बच्चा भी हाथ से इन्हें आसानी से पकड़ सकता है। इसके अलावा थोड़ी सी हवा चलने पर भी तार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं। यह हादसा भी इसी लापरवाही से हुआ है। खंभे में करंट था, इससे अनभिज्ञ लोगों जब इसके नजदीक पहुंचे, तो वे इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


कोट..
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों की ओर से निजी खंभा खड़ा करने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। फिलहाल जांच के लिए विभागीय टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।
-अनुज गुप्ता, एईई, इलेक्ट्रिक डिवीजन उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें