फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नदी में नहाते समय पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से 12 किलोमीटर दूर पंचायत पैंथल के साथ लगते देवी पिंडियां स्थल पर नदी में नहाने गए युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार (34) निवासी पटना के रूप में हुई है। नहाते समय पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर पर लगने से उसकी जान गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंकज मौजूदा समय में जम्मू में पनामा चौक में इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट के तौर पर तैनात था। रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए धार्मिक स्थल देवी पिंडीयां के पास नदी में आया था। दोस्तों ने बताया कि जब पंकज कुमार रविवार दोपहर को अपने दोस्तों संग नदी में नहा रहा था कि अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर उसके सिर पर जा लगा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। दोस्तों और आसपास के लोगों ने उसे कटड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
पंकज के दोस्तों ने बताया कि पंकज अपने पीछे पत्नी व करीब 8 दिन का नवजात छोड़ गए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। एसडीपीओ कटड़ा सुरेंद्र सिंह बलोरिया ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें