उधमपुर। पुलिस ने रविवार को जगानू पुल के पास विशेष नाके पर मवेशी तस्करी के एक आरोपी को काबू कर दो गोवंश को मुक्त करवाया है। जानकारी के मुताबिक तलाशी के लिए एक वाहन (जेके14जे- 0739) को रोका गया। जांच के दौरान उसमें गोवंश मिले। इन्हें बिना अनुमति के अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक जुनैद अहमद निवासी थिल रौंन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पशुओं को मुक्त करवाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद