फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अवैध शराब की 21 पेटियां जब्त, अंतर राज्यीय तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सामाजिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक अंतर राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। थाना रामनगर की पुलिस टीम ने बस स्टैंड रामनगर के निकट नियमित नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक कार (सीएच01सीसी 8684) को चेकिंग के लिए रोका। जांच के के दौरान कार से अवैध शराब की 21 पेटियां बरामद की गईं। इन पेटियों में 750 मिलीलीटर की 298 बोतलें थीं। पुलिस ने चालक माने गोपाल दादा भाऊ निवासी पुणे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मौजूदा समय में चंडीगढ़ में रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें