फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 3.70 ग्राम हेरोइन के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को जारी रखते हुए शुक्रवार एक व्यक्ति को 3.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना कटड़ा की पुलिस टीम ने उधमपुर मार्ग पर सेरली में गश्त के दौरान सनी मेहरा निवासी वार्ड नंबर 10 पैंथल, कटड़ा को रोका। वह सेरली से कटड़ा की ओर पैदल आ रहा था। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नशा तस्करों से उसके संबंधों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। पूरा ऑपरेशन थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया के नेतृत्व में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें