किश्तवाड़। जिले में शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को छात्रू के थान प्रभारी संदीप परिहार के नेतृत्व में टीम ने सिगदी क्षेत्र से शराब की 20 बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इश्वर दास निवासी नांजला सिगदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सूचना के बाद पुलिस ने मुगलमैदान तहसील की पंचायत सिगदी में नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति से शराब की 20 बोतल बरामद की हैं। वहीं, पुलिस स्टेशन छात्रू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।