किश्तवाड़। किश्तवाड़ में सेवा भारती इकाई की ओर से एकात्मकता दिवस मनाया, जिसमें आरएसएस के विभाग प्रचारक राजेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान किया। सेवा भारती की किश्तवाड़ इकाई के महामंत्री मदन सेन ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजेंद ने एकात्मकता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि अब प्रदेश में जमीनी स्तर पर बदलाव नजर आ रहे है। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान हंस राज, आरएसएस के जिला विभाग सह कार्यवाह संजय शर्मा और सेवा भारती के प्रधान अजय शान विशेष रूप से उपस्थित रहे।