दिव्यांग को उपकरण देते डीसी व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। समाज कल्याण विभाग की तरफ से शुक्रवार को लगाए गए एक शिविर में एल्मिको के सहयोग से 112 दिव्यांग लोगों को जरूरी उपकरण बांटे गए। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहते हुए दिव्यांगों को उपकरण दिए। इस दौरान मोटर योग्य तिपहिया साइकिल,साधारण साइकिल,कान की मशीनें,कोहनी के नीचे लगाई जाने वाली बैसाखी,कमर की बेल्ट,घुटने का ब्रेस और सेंसर व बिना सेंसर के स्टिक आए हुए जरूरतमंद लोगों को दी गई। मौके पर समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी सचिन शर्मा व अन्य भी उपस्थित रहे।