फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किशोरी को अगवा करने वाला राजोरी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। 12 वर्षीय किशोरी को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को राजोरी से गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय महिला ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी बाजार से सामान लेने गई लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। एसएसपी परमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। की टीमों ने जांच की। इस दौरान किशोरी के राजोरी की तहसील कोटरंका के गांव जगलानू में होने की सूचना मिली। रियासी पुलिस ने राजोरी पुलिस के सहयोग से नाबालिगा को ढूंढ निकाला। इसी गांव के निवासी नदीम अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंडर सेक्शन 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद किशोरी को परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें