उधमपुर। पुलिस की ओर से पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। थाना पंचैरी की टीम ने रविवार को गलियोत क्षेत्र में एसएचओ के नेतृत्व में मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पंचैरी थाना अंतर्गत पड़ते गलियोत में बिना अनुमति के तस्करी कर श्रीनगर की ओर पैदल दो मवेशियों को लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मवेशियों को मुक्त कराया। आरोपी जावेद अली निवासी गलियोट, पंचैरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद