संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मंडलोत गांव के आप शंभु शिव मंदिर में रविवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह हवन-यज्ञ के उपरांत 11 बजे शुरू हुआ यह भंडारा शाम पांच बजे तक जारी रहा। आयोजकों ने बताया कि हर साल मंदिर में यह भंडारा लगाया जाता है।