उधमपुर। पुलिस द्वारा मार्फिन के नशे में पकड़ा गया व्यक्ति। पुलिस
उधमपुर। चौकी बट्टल बाल्लियां की पुलिस टीम को वीरवार उधमपुर के हाई स्कूल बडाली के पास एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब्दुल मजीद निवासी रख बडाली को जीएमसी पहुंचाया। वहां उसकी चिकित्सा जांच की गई। चिकित्सा रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अब्दुल मार्फिन के नशे में था। इसके चलते उधमपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27(ए) के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद