फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्करी का आरोपी काबू, 2300 कैप्सूल बरामद

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी।
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

उधमपुर। थाना रैंबल की पुलिस टीम ने वीरवार को नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उससे 2300 नशीले कैप्सूल (प्रीगैबलिन) बरामद किए गए। पुलिस टीम ने कैंबल डंगा में वाहन चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक पैदल यात्री को रोका। वह उधमपुर की तरफ से आ रहा था और जिब की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी मग्गर सिंह निवासी समोल, उधमपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प्रतिबंधित सामान भी जब्त किया गया। मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक औषधि नियंत्रक, उधमपुर को सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें