फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संस्था ने बताया बेटियों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को जियो और जीने दो संस्था की तरफ से कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर कन्या के महत्व पर रोशनी डाली गई। उन्होंने सभी से अपील की कि बालकों की तरह कन्याओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए, क्योंकि कन्या ने साबित कर दिया है कि वह किसी से भी कम नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में तारिक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कन्या दिवस है और इस अवसर पर हमारा संगठन तमाम लोगों को बधाई देता है। हमारी समाज के तमाम लोगो से अपील है कि हर क्षेत्र में जब महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और परिवार के साथ साथ देश का नाम रोशन कर रहीं हैं।ऐसे में तमाम लोगों को परिवार में अपनी बच्चियों को शिक्षा का मौका देकर उन्हें फलने फूलने देना चाहिए। हमारा संगठन पीसीएनडीटी एक्ट कमेटी के सदस्य होने के नाते अपील करता है कि बच्चियों को सर्व प्रथम जन्म लेने का अवसर दे और शिक्षा के साथ साथ उनके बाकी अधिकार भी प्रदान करें। उनके साथ समाज में चल रहे भेदभाव को खत्म किया जाए।
भ्रूण हत्या खत्म करने के लिए सरकार द्वारा कड़ी सजा और इसकी जानकारी देने वाले के लिए उचित ईनाम रखा गया है। हमारा संगठन जिला कोविड 19 टीकाकरण कंट्रोल रूम कमेटी के सदस्य होने के नाते चल रहे टीकाकरण अभियान से संबंधित अपील करना चाहता है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ आम जनता का टीकाकरण के लिए पंजीकरण हो अवश्य टीकाकरण करवाए। इस मौके पर संगठन के उप प्रधान परवीन अख्तर, चंद्र मोहिनी, एजाज,सन्तोष कुमारी, सुरजीत सिंह, पवन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें