फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को मात्र 59 लोगों ने ही लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में गिरावट लगातार जारी है। इससे प्रशासन की चिंता भी बढ़ रही है। पर्याप्त वैक्सीन होने के बावजूद लोग वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर में नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी सुबह से दोपहर तक लोगों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में गिरवट हो रही है। कोरोना के मामले कम होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तो राहत मिल रही है, लेकिन वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में गिरावट से परेशानी बढ़ रही है। पहले जहां 500 से कम लोग वैक्सीन लगवा रहे थे तो अब इनका आंकड़ा 100 से भी नीचे चला गया है। रविवार को एक दिन में अब तब सबसे कम 59 लोगों ने वक्सीन लगवाई है। इनकी संख्या कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो गया है।
रविवार को वैक्सीनेशन सेंटर पर कर्मचारी समय पर पहुंच गए थे और फिर दिन भर लोगों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। जिला अस्पताल में भी कर्मचारियों को घंटो तक लोगों के पहुंचने का इंतजार करते देखा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 36 लोगों ने पहली और एक ने दूसरी डोज, 17 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और दो ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें