फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों ओर से वाहन छोड़ते ही हाईवे पर दोपहर तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोनों तरफ से वाहन छोड़े जाने से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिस कारण यात्रियों और चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हालात ऐसे बन गए कि जाम में फंसे घाटी जाने वाले वाहन शहर के बीच वीआईपी रोड से होकर गुजरने लगे, जिससे शहर के अंदर भी यातायात काफी प्रभावित रही। वहीं, ट्रकों को दो दिन से घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मरम्मत के चलते राजमार्ग को बंद रखा गया था। इस कारण हजारों ट्रक और यात्री वाहनों को उधमपुर में रोका गया था। शनिवार को पस्सियां गिरने पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही घंटों प्रभावित रही। उधमपुर से ट्रकों और बड़े यात्री वाहनों को सोमवार को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली थी। मंगलवार को सुबह के समय छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना होने की अनुमति दी गई। वहीं दूसरी तरफ से वाहनों को छोड़ा गया तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते उधमपुर से चिनैनी तक राजमार्ग पर वाहन जाम में फंस गए। शहर के बीच से होकर गुजर रहे राजमार्ग पर जब वाहनों को चलने का स्थान नहीं मिला तो कुछ वाहन वीआईपी मार्ग से शहर के अंदर प्रवेश कर गए और इसके बाद शहर के अंदर भी यातायात प्रभावित हो गया।
इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन वाहनों की संख्या में इतनी अधिक थी कि दोपहर बाद तीन बजे तक यातायात सामान्य हो पाया है। जाम के कारण घाटी के साथ डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, चिनैनी जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें