फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेल का टैंकर खाई में गिरा चालक-सहचालक घायल

Thu, 27 Feb 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामबन के सेलहाद इलाके में खाई में गिरा टैंकर। संवाद - फोटो : ramban
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल के सेलहाद इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बनिहाल के सेलहाद में तेल टैंकर सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से चालक व सहचालक घायल हो गए।
जम्मू से श्रीनगर जा रहा तेल टैंकर बनिहाल के शेरबीबी इलाके के सेलहाद में सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, जिससे चालक और कंडक्टर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बनिहाल रेफर कर दिया है। दोनों घायलों की पहचान साहिल अहमद पुत्र अब्दुल करीम और अफरीदी रसूल निवासी तंगमार्ग, बारामुल्ला के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें