फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर नहीं मिलने पर की नारेबाजी

Sat, 19 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पीएचई कार्यालय में काशीराह गांव के प्रतिनिधिमंडल को जब कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला तो ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि लोग पहले से परेशान हैं। अब उनकी समस्या सुनने के लिए आफिस में अधिकारी भी मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


काशीराह के लोगों का प्रतिनिधिमंडल पैंथर्स पार्टी के युवा प्रधान जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पीएचई कार्यालय पहुंचा। जग्गा के अनुसार जनवरी महीने में गांव का प्रतिनिधिमंडल डीसी उधमपुर से मिला था। क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए पाइपें बिछाने की मांग की गई थी।

दो महीने बीत जाने के बाद भी पानी नहीं आया और पाइप भी नहीं बिछे। लोगों को एक हफ्ते का समय दिया था। एक सप्ताह बीत गया। अब बारिश के दिन हैं। महिलाओं को बारिश में बाहर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। एक किलोमीटर दूर तक पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन


आफिस में जब लोग अपनी व्यथा सुनाने आए तो वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि एक हफ्ते मेें लोगों को पानी नहीं मिला तो वे कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों में गायत्री, नीलम देवी, बीनू रानी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें