फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत करें निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अधिकारी एनएच-44 के आसपास के ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत निदान करें। यह आदेश डीसी इंदु कंवल चिब ने जनप्रतिनिधियों को आयोजित बैठक में दिए। इसके साथ ही मांगों और समस्याओं को चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से समाधान करने के साथ ही विकास के लिए समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करने पर जोर दिया। डीडीसी, बीडीसी और सरपंचों से विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों की मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को डीसी की अध्यक्षता में डीडीसी, बीडीसी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें उधमपुर से चिनैनी तक एनएच-44 के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों को पूरा करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में एडीसी मोहम्मद सैयद खान, एसीआर वकार गिरि, एसीडी मुश्ताक चौधरी सहित डीडीसी और बीडीसी चेयरमैन सहित पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में इन समस्याओं पर हुई चर्चा
इसमें मुख्य तौर पर मोड़ पटलियां से अपर मोड़ चरण-2, समरोली से अपर समरोली स्टेज-2, नरसू से थानी धार चरण-1, गढ़ी से मल्हाड़ तक सड़क का अपग्रेडेशन के कार्य को पहुंचे नुकसान के अलावा अमर नाथ यात्रा 2021 के दौरान एनएच-44 पर शौचालय का निर्माण, लोअर मादा में पेयजल की कमी, पंचायत कुद के वार्ड में पानी की आपूर्ति, एनएच -44 पर भूस्खलन की रोकथाम आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें