फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखैनी चौक से हटाई जाए चुंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब दो सप्ताह से शहर के जखैनी चौक इलाके में चल रही चुंगी को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के सीईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने चुंगी स्थापित कर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर के समय विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कई बार विरोध के बाद भी जखैनी इलाके में चुंगी खोल दी गई है। अब हालात यह बन गए हैं कि चुंगी पर काम करने वाले युवक वाहन चालकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जब कोई अधिक पैसे लेने का विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। पिछले दिनों इस चुंगी पर कई ट्रक चालकों से मारपीट की जा चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद ने इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं अब महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू हो गई है। इसे भी सहन नहीं किया जाएगा। रस्सी लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है और वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। चुंगी पर काम करने वाले मनचले युवकों की मनमानी से परेशान होकर प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं। मांग है कि इस स्थान से चुंगी को तुरंत हटाया जाए। जल्द ही इस संदर्भ में डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें