मानसर झील पर चलाए गए स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले जीडीसी मजालता के एनएसएस स्वयंसेवक। संवा
- फोटो : udhampur
सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर दिया जोर
मजालता। राजकीय डिग्री कॉलेज मजालता के एनएसएस शीतकालीन शिविर के तहत पर्यटन स्थल मानसर झील पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस स्वच्छता अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने झील के आसपास कचरा एकत्र कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई।
अभियान को डॉ. पीरजादा आमिर और डॉ. जहूर अहमद के सहयोग से चलाया गया। स्वच्छता अभियान के अलावा शिविर में नींबू चम्मच दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां करवाई गईं। लड़कों ने कबड्डी का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में जीडीसी मजालता की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) शालिनी शर्मा और उनकी टीम मौजूद रही। प्रिंसिपल ने सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने में इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। संवाद