अमरोहा के संभल चौराहा हाईवे पर जाम लगाने के दौरान लगी वाहनों की कतार ।
- फोटो : amar ujala
यातयात की समस्या देविका नगरी की गंभीर समस्या बनती जा रही है। खराब यातायात व्यवस्था के कारण अब शहर में रात को भी जाम की समस्या बढ़ने लगी है, जिसके कारण शहरवासी काफी परेशान हो रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को इस समस्या पर गंभीर प्रयास करने होंगे।
दिन में तो शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की समस्या बनती ही है, लेकिन अब रात को भी जाम ने हालत खराब करना शुरू कर दिया है। रविवार देर रात को शहर के कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, हास्पिटल रोड में जाम लगा रहा। घंटों शहरवासियों के वाहन जाम में फंस रहे। कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिस का जवान नजर नहीं आया। हास्पिटल रोड पर जाम के कारण अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहरवासियों का कहना था कि रात होने पर काफी संख्या में लोग बाजार में अपने वाहन लेकर पहुंच रहे हैं और खराब यातायात व्यवस्था के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात को सड़क के किनारे पर पार्क किए गए वाहनों के कारण भी जाम की समस्या बन रही है। ट्रैफिक पुलिस को इसको गंभीरता से लेकर जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।