कटड़ा। कटड़ा सब जज सिद्धांत वेद ने नोटिस जारी कर कहा कि भवन पुलिस द्वारा एक चोरी का मामला 23 फरवरी 2023 को दर्ज किया गया था। इसमें भवन से चोरी हुए फोन के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
बाद में सरस्वती भवन के पास झाड़ियाें से एक बैग बरामद किया था और उससे आठ फोन बरामद किए गए थे। इनमें से तीन फोन की पहचान हो चुकी है। पांच फोन अभी भी बाकी हैं जिनकी पहचान नहीं हुई है।
इस नोटिस के ज़रिए घोषणा की है कि अगर कोई व्यक्ति दावा करता है तो वह घोषणा की तारीख से छह महीने के अंदर कोर्ट में पेश होकर दावा साबित कर सकता है। नोटिस जारी करने के बाद 6 माह तक फोन की पहचान बताकर हासिल कर सकते हैं। संवाद