फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरणों की नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। नत्था सिंह पार्क के अंदर लगे ओपन जिम की मशीनों के उपकरण खराब पड़े हैं। नगर पालिका के अधिकारी की ओर से आश्वासन देने के बाद भी इन उपकरणों की मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे व्यायाम करने आने वाले लोगों तथा महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के वार्ड नंबर छह में स्थित नत्था सिंह पार्क में स्थापित की गई इन मशीनों पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। पार्क में व्यायाम के लिए आने वाले सेवानिवृत्त डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ.अनीता गुप्ता, नंद मोहत्रा, धर्मवीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, आशा रानी, पायल, रीता देवी आदि ने बताया कि उपकरण पिछले तीन वर्ष से खराब पड़े हुए हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार कहा गया। अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था लेकिन छह माह बीत गए, कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उपकरण ठीक नहीं हुए तो नगर पालिका का घेराव करेंगे। लोगों ने विधायक सुनील भारद्वाज से मांग की नत्था सिंह पार्क का जल्द दौरा कर समस्या हल करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें