उधमपुर। उत्तरी कमान में अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) अधिकारियों व एमएनएस के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर नर्सों के योगदान के रूप में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। मौजूदा कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में नर्सों की भूमिका उल्लेखनीय है। सैंपलिंग, टीकाकरण सहित अन्य क्षेत्रों में निडरता से योगदान दे रही हैं। पीपीई किट को चौबीसों घंटे पहनने की चुनौतियां, परिवारों को पीछे छोड़कर संक्रमितों की देखभाल करने और आश्रितों के जीवन को खतरे में डालकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना सराहनीय है। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।