फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आठ घरों में जलापूर्ति पांच वर्षों से ठप, 40 लोग हो पानी के लिए दर-बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामनगर के पंशू गांव के निवासी लंबे समय से कर रहे समस्या का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। उपमंडल की पंचायत किडमु मोडा पंशू के वार्ड नंबर छह में पिछले पांच साल से आठ घरों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इन परिवारों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि उनकी समस्या हल की जाए और सुचारु रूप से जलापूर्ति मुहैया करवाई जाए।
परिवार के सदस्य देसराज, सरदारी लाल, उत्तम चंद, रवि शंकर, पवन शर्मा, बांका, निखिल आदि ने बताया कि इन आठ घरों में लगभग 40 लोग रहते हैं। सभी घरों में नल तो लगा है लेकिन पांच वर्षों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। वह डेढ़ किलोमीटर दूर गांव में बनी पानी की टंकी से पानी लाने पर मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने बताया अगर पानी की टंकी गांव में नहीं होती तो पेयजल के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई परिवारों के सदस्यों को पूरा दिन पानी ढोना पड़ता है। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपें बिछाने का कार्य एक वर्ष पहले ही पूरा कर दिया था। फिर भी समस्या का हल नहीं हुआ। जहां पर विभाग का वॉटर टैंक बना है वहां पर सिर्फ एक बॉल लगाकर पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति होनी जानी थी लेकिन विभाग में ऐसा करना मुनासिक नहीं समझा। विभाग को कई बार अवगत करवाया गया तो एक सप्ताह पहले बॉल लगा दिया गया लेकिन अभी भी इन आठ घरों में पानी नहीं आया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने विभाग को समस्या का जल्द संज्ञान लेने और जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से मुहैया करवाने की मांग की है ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें