फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में दो दिन से पानी की नहीं हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। गर्मी शुरू होते ही चिनैनी कस्बे में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। लोगों को प्राकृतिक जलस्रोत बावलियों का रुख करना पड़ रहा है। कस्बे में दो दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गणेश कुमार, बलवीर सिंह, राजकुमार ने बताया कि कस्बे में पानी को लेकर लोगों की समस्या बढ़ गई है। गर्मी में पानी की काफी जरूरत रहती है। पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। लोगों को बावलियों से पानी ढोना पड़ रहा है। अब बावलियों में भी पानी बहुत कम बचा है। जल शक्ति विभाग को पानी की आपूर्ति करनी चाहिए। आपात स्थिति में विभाग को कस्बे में पानी के टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, जल शक्ति विभाग के एईई राकेश मन्हास ने कहा कि मोटर में आई खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति में समस्या आ रही है। मोटर को ठीक करवाने का काम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें