फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत तलपड़ के चार गांवों में एक भी खेल मैदान नहीं

विज्ञापन
चायत तलपड़ में खेल मैदान की सुविधा नहीं होने पर खेत में क्रिकेट खेलते युवा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचायत तलपड़ में पड़ते चार गांवों में एक भी खेल मैदान नहीं बन पाया है। न ही युवाओं के लिए ओपन जिम का निर्माण किया जा सका है। जिस कारण बच्चे और युवा अपने घरों के आंगन में ही खेलने को मजबूर हैं।
कई बार पंचायत में पड़ते विभिन्न गांवों के लोग प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा चुके हैं। लेकिन इसका तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। हालांकि जिला की कई पंचायतों में ब्लॉक डेवलपमेंट दफ्तर की ओर से खेल मैदान व ओपन जिम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर हैरानी की बात है कि पंचायत के किसी गांव में भी खेल मैदान नहीं बना।
पूर्व सरपंच ओम प्रकाश का कहना था कि वह अपनी पंचायत में पड़ते चार गांवों में खेल मैदान व ओपन जिम खोलने को लेकर कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग से गुहार लगा चुके हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में होने वाली विलेज, ब्लॉक दिवस बैठक व अन्य प्रशासनिक बैठकों में भी मुद्दा उठाया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें