फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: द्वारी से पैड़ी तालाब तक सड़क न होने से पैदल आने-जाने पर मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। पखलाई पंचायत में पडते द्वारी से पैड़ी तालाब वाया ठाकुर द्वारा तक पांच किमी तक सड़क न होने की वजह से मौजूदा समय में भी लोग पैदल सफल करने पर मजबूर है। हालांकि कई बार ग्रामीण क्षेत्र में सड़क बनाने की मांग सरकार व प्रशासन से कर चुके है। लेकिन सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। जिसके चलते रोजाना लोगों को 5 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर आना जाना पड़ रहा है। सड़क न होने से क्षेत्र में कई तरह के विकास कार्य भी नहीं हो पाए है। इतना ही नहीं इस सड़क के बन जाने से अन्य कई पंचायतों के साथ लिंक जोड़ने के साथ ही तीन पंचायतों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इस सड़क के निर्माण होने से सत्यालता, बरमीन, कोल्डी, चढ़त, पखलाई, युगधार सहित अन्य पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ेगा। लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए है।
इस संदर्भ में स्थानीय लोग गौरी शंकर, दीनानाथ, प्रेमनाथ, रंजीत कुमार, व पूर्व सरंपच करनैल सिंह ने बताया कि कई बार क्षेत्र में होने वाली बैक टू विलेज बैठक के अलावा अन्य प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को बड़े जोरशोर से उठाया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद लोगों को आ रही समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बन जाने से युगधार जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से सड़क की मांग कर रहे है। उसके बावजूद न तो अभी तक सरकार की और से इस सड़क को मंजूरी दी गई है और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। जिसके चलते इसका खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने एक बार फिर से सरकार व डीसी से क्षेत्र में सड़क बनाने के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल के वित्त प्लान में द्वारी से पैड़ी तालाब वाया ठाकुर द्वारा तक सड़क बनाने को लेकर प्लान में रखवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें